1. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  2. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  3. प्लॉट धोखाधड़ीः तीन जालसाजों को 7-7 साल की जेल, ‘चार चतुर एसोसिएट’ के निदेशकों पर जुर्माना
  4. ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: 38.2°C की गर्मी के बाद आज आंधी-बारिश के आसार
  5. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  6. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  7. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  8. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  9. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  10. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
news-details

ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भिंड रोड पर यूनिपेच फैक्ट्री में एक 16 वर्षीय नाबालिग प्लास्टिक चोरी के लालच में बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुस गया।

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भिंड रोड पर यूनिपेच फैक्ट्री में एक 16 वर्षीय नाबालिग प्लास्टिक चोरी के लालच में बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुस गया। फैक्ट्री परिसर में काफी मात्रा में प्लास्टिक पड़ा देख वह उसे इकट्ठा कर बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर उस पर पड़ गई।

गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने उस पर पहले हुई चोरियों का आरोप लगाते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर उसे कुर्सी से बांध दिया गया और कई घंटों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।

दोपहर करीब 4 बजे से शुरू हुई यह घटना रात तक जारी रही, जहां नाबालिग लगातार मदद के लिए चिल्लाता रहा। उसकी आवाज जब बाहर तक पहुंची तो आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ डायल 112 व पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन के लोग भी वहां पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद नाबालिग को छुड़ाया गया। घायल किशोर, जो मुरैना का रहने वाला है और ग्वालियर के हजीरा में अपनी बहन के यहां रहकर कबाड़ा का काम करता है, ने सिक्योरिटी स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।