ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
आगरा-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, आगरा के टेड़ी बगिया इस्लाम नगर निवासी सोहेल खान (22), सलमान खान (23) और मोहम्मद यूसुफ (32) कांच की मूर्तियों का कारोबार करते थे और कार से भोपाल जा रहे थे। घाटीगांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और एक पहिया अलग होकर दूर जा गिरा। आगे बैठे सलमान और यूसुफ कार की बॉडी में बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन और कटर की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले।
हादसे के दौरान कार में रखी कांच की मूर्तियां भी टूट गईं, जिनके टुकड़े घायलों के शरीर में धंस गए।घायल सोहेल के सिर से अब तक करीब 50 कांच के टुकड़े निकाले जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार 100 किमी/घंटा के आसपास थी। मृतक युवकों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी और एयरबैग भी खुल गया था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ये सुरक्षा उपाय भी उनकी जान नहीं बचा सके।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।
👉 तेज रफ्तार और लापरवाही ने फिर छीन ली दो जिंदगियां…