1. Google Business Profile Optimization Guide: 10 Proven Ways to Rank Higher on Google Maps in 2026
  2. जीवाजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच हाथापाई, प्रशासन ने रोकी प्रवेश प्रक्रिया
  3. ग्वालियर में ऑनलाइन कमाई का झांसा: मां-बेटी से 1.27 लाख की ठगी, टास्क के नाम पर बनाया शिकार
  4. ग्वालियर में भीषण गर्मी का कहर: 41 डिग्री तक पहुँचा तापमान, मानसून की बेरुखी से लोग बेहाल
  5. ग्वालियर: देर रात चोरी-छिपे शराब बेच रही दुकान पर पुलिस का धावा; डंडे बरसाकर भीड़ को खदेड़ा, वीडियो वायरल
  6. डीएलएड परीक्षा में भतीजे की जगह पेपर दे रहा था 'चाचा', फोटो मिसमैच से हुआ खुलासा, केस दर्ज
  7. ग्वालियर में मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था फेल, नालों की गंदगी और अतिक्रमण ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किलें
  8. ग्वालियर में क्रिकेट की गेंद खेत में जाने पर फोड़ा सिर, लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बाप-बेटे गिरफ्तार
  9. Top 5 Digital Marketing Agency in Gwalior in 2026 | Reviews, Services & Clients
  10. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
news-details

ग्वालियर में भीषण गर्मी का कहर: 41 डिग्री तक पहुँचा तापमान, मानसून की बेरुखी से लोग बेहाल

भीषण गर्मी और उमस से ग्वालियर का जनजीवन प्रभावित। तापमान 41 डिग्री दर्ज। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह मानसूनी गतिविधियां बढ़ने से बारिश के संकेत हैं।

ग्वालियर अंचल में मानसून की सुस्ती और बादलों की अनुपस्थिति के चलते एक बार फिर भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पूरा शहर झुलसता नजर आया।

दिनभर चली गर्म हवाओं और वातावरण में घुली नमी के कारण भीषण उमस का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे, सुबह 8:30 बजे ही पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों से निकलने से परहेज करते दिखे। गर्मी से बचने के लिए पड़ाव चौराहे पर फाउंटेन स्प्रे का सहारा लिया जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून की गतिविधियाँ कमजोर बनी हुई हैं, जिस कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में राहत की उम्मीद कम है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने राहत की खबर देते हुए बताया है कि आगामी सप्ताह से मानसून की चाल में तेजी आने के संकेत हैं। अगले सप्ताह से ग्वालियर-चंबल अंचल में मानसूनी गतिविधियाँ सक्रिय हो सकती हैं, जिससे बादल छाने के साथ ही आंधी और बारिश की संभावना है। उम्मीद है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।