1. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  2. ग्वालियर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एएसपी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध वसूली, धमकी और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है।
  3. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  4. GRMC Degree Scam: गजराराजा मेडिकल कॉलेज और जीवाजी यूनिवर्सिटी में MBBS डिग्री घोटाले की पूरी खबर
  5. ग्वालियर में चेन स्नेचरों का आतंक, नवविवाहिता से सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश
  6. किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर-आगरा हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी
  7. Sunshine Skills Summer Camp 2026 Gwalior
  8. पति के सामने प्रेमी का हाथ थामा, हाईकोर्ट में टूटा रिश्ता – 17 महीने की शादी खत्म होने की कगार पर
  9. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  10. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
news-details

ग्वालियर में चेन स्नेचरों का आतंक, नवविवाहिता से सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश

ग्वालियर में फिर बेखौफ हुए बाइक सवार बदमाश: नवविवाहिता से सोने की चेन झपटकर फरार, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी

ग्वालियर में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। महाराजपुरा इलाके में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास टाटा मोटर्स शोरूम के सामने बाइक से जा रही नवविवाहिता महिला के गले से करीब ढाई तोला सोने की चेन छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मुरैना जिले के अंबाह निवासी 26 वर्षीय युवक अपनी बहन को विदा कराकर बाइक से घर लौट रहा था। महिला की शादी नवंबर 2025 में ग्वालियर में हुई थी। जैसे ही दोनों लक्ष्मणगढ़ पुल के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से दूसरी बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक के पास आकर वारदात को अंजाम दे दिया। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारते हुए महिला के गले से सोने की चेन निकाल ली और तीनों आरोपी तेज रफ्तार से वहां से भाग निकले।अचानक हुई झपटमारी की इस घटना से बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया, हालांकि दोनों किसी तरह गिरने से बच गए। घटना के तुरंत बाद युवक ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान रास्ते में डायल-112 की टीम दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस को पूरी जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में मुरैना दिशा की ओर निकल गए।
घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की गई, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले तीनों युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे और उनकी उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में ग्वालियर के बहोड़ापुर और ग्वालियर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की लूट की घटनाएं सामने आई थीं। एक मामले में शादी समारोह के बाहर दूल्हे के परिजनों से नकदी से भरा बैग छीना गया था। उस घटना में भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुरैना और धौलपुर तक आरोपियों की तलाश की थी, लेकिन बदमाशों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया था।महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने नवविवाहिता महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।