1. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  2. ग्वालियर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एएसपी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध वसूली, धमकी और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है।
  3. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  4. GRMC Degree Scam: गजराराजा मेडिकल कॉलेज और जीवाजी यूनिवर्सिटी में MBBS डिग्री घोटाले की पूरी खबर
  5. ग्वालियर में चेन स्नेचरों का आतंक, नवविवाहिता से सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश
  6. किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर-आगरा हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी
  7. Sunshine Skills Summer Camp 2026 Gwalior
  8. पति के सामने प्रेमी का हाथ थामा, हाईकोर्ट में टूटा रिश्ता – 17 महीने की शादी खत्म होने की कगार पर
  9. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  10. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
news-details

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर-आगरा हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी

ग्वालियर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। रायरू और निरावली चौराहे पर NH-44 हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी है। प्रदर्शन में ग्वालियर, भिंड और मुरैना के कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिससे ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है

<p>किसानों के समर्थन में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन<br /> ग्वालियर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने जा रही है। पार्टी ने रायरू और निरावली चौराहे पर आगरा-ग्वालियर NH-44 हाईवे पर चक्का जाम आंदोलन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान शामिल होंगे, जिससे हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। आंदोलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसे प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन का हिस्सा बताया जा रहा है।<br /> कांग्रेस का आरोप है कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को तुलाई में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है, इसलिए मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। प्रदर्शन में ग्वालियर के साथ भिंड और मुरैना के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। वहीं पुलिस ने लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।</p>